Posts

Showing posts from February, 2019

बच्चों प्रति अभिभावक एवं शिक्षक का बर्ताव

इस कहानी में एक बच्चे की कहानी को दर्शया गया है। जिसका नाम इसान होता है। वह बच्चा करीब 8 या 9 वर्ष का होता है। उसके माता-पिता उसे सारी सुख-सुविधायें देते हैं। परतुं वह पढ़ नहीं पाता, शायद इसान के माता-पिता उसके अंदर की कमी को नही समझ पाते हैं। इसान बचपन से ही कुछ अलग सा रहता है। वह आम बच्चों की तरह नहीं रहता है। इसान बचपन से ही अक्षर को अच्छे से पढ़ नहीं पाता था, क्योंकि इसान को कोई भी अक्षर एक जगह स्थिर नहीं देख पाता था। शायद यह कमी इसान के माता-पिता नहीं पाए,पर इसान के अच्छे अंक नहीं आते थे। उसे माता-पिता के तरफ से डांट सुनने को मिलती थी। इसान डाँट सुनकर-सुनकर चिड़चिड़ा सा हो गया था। कुछ दिनों पश्चात वह अपने माता-पिता की बात सुननी बिल्कुल बन्द कर दी। इसान को अकेलापन सा महसुस होने होने लगा था। उसे इस बात का भी दुख रहता था, कि मैं आम बच्चों की तरह क्यों नहीं पढ पाता, पर कहते हैं कि हर इन्सान में कुछ न कुछ खूबियां होती है। इसान में भी चित्रकला करने की बहुत अच्छी खूबी थी। जब इसान शिकायतें ज्यादा होने लगी तो माता-पिता उसे छात्रावास डाल दिए। इसान वहाँ जाते ही लगा जैसे टूट गया हो उसे अब कोई सा...