Posts

Showing posts from April, 2019

जीवन एक श्यामपट्ट

    जैसा कि हम सभी जानते हैं,कि अधिकांश मनुष्य का जीवन दीर्घायु नहीं होता परन्तु संघर्षशील, सुखद एवं दुखद जरूर होता है। मनुष्य के जीवन में सुख एवं दुखों का उतार चढ़ाव होना तो मनुष्य जीवन का एक अनमोल रिश्ता है। सुख एवं दुख के कारण ही हर मनुष्य अच्छे एवं बुरे वक़्त से रूबरू हो पाता है। मनुष्य का जीवन एक रिक्त श्यामपट्ट की भांति होता है। इसे हम मनुष्य मनुष्य जीवन काल रेखा या फिर मनुष्य जीवनी रेखा भी कह सकते हैं। मनुष्य अपने अच्छे एवं बुरे कर्म इसी जीवनरूपी श्यामपट्ट के ऊपर पूरा करता है। यदि कोई मनुष्य अपने जीवनरूपी श्यामपट्ट पर अच्छे कर्म करता है ,तो उसे अपना रास्ता सफल एवं प्रकाशमय दिखाई देता है,परन्तु जो मनुष्य अपने जीवनरूपी श्यामपट्ट पर बुरे कर्म करता है तो उसे अपना रास्ता असफल एवं अंधकारमय दिखाई देता है। यह सत्य है ,कि कर्मों के फल की प्राप्ति मनुष्य के वश में नहीं होता परन्तु इतना तो सत्य है कि अच्छे एवं बुरे कर्म करना मनुष्य के वश में ही होता है। अर्थात मनुष्य को अपने जीवनरूपी श्यामपट्ट के रिक्त स्थानों की पूर्ति अपने अच्छे कर्मों के माध्यम से करनी चाहिए। जब एक छोटे शिशु क...

मानव जीवन

मानव जीवन का महत्व केवल अपने कर्तव्यों का पालन करना ही नहीं है,बल्कि असली मनुष्यता तो जन स्नेह, जन परोपकार, एवं जन सेवा ही है। दूसरों का परोपकार करना ही मानव जीवन का मूल आधार है। जब किसी माँ के गर्भाशय से एक शिशु का जन्म होता है। उस दौरान वह शिशु दुनिया की माया से वंचित रहता है, परन्तु हम कह सकते हैं, कि वह शिशु लालचरहित, ईर्ष्यारहित, क्रोधरहित होता है, परन्तु आयु बढ़ने के साथ-साथ उस बालक में क्रोध, लालच, ईर्ष्या इत्यादि का संचार भी बढ़ने लगता है। हम कह सकते हैं, कि हमें भगवान के घर से एक अच्छे इंसान के रूप में भेजा जाता है, परन्तु  हम इस दुनिया में आते ही विभिन्न प्रकार की बुरी संगतों में जकड़ जाते हैं। जब किसी मनुष्य के जीवन में कुछ बुरा होता है,तो वह ईश्वर को जिमेवार ठहराते हैं, परन्तु उसे यह नहीं पता कि वह अपने परिस्थितियों का खुद जिम्मेदार है। भगवान के घर से हमें एक अच्छे इंसान के रूप में भेजने के बाबजूद भी हम उनके नियमों का उल्लंघन करके माया का साथ देने लग जाते हैं। इन सभी रास्तों के अनुसरण करके ही मनुष्य अपनी मनुष्यता का पतन करवाने लग जाता है। विभिन्न बुजुर्गों एवं विद्वानो...

जिन्दगी एक संघर्ष

कहा जाता है,की मानव जीवन भाग्यशाली को ही प्राप्त होता है,परन्तु देखा जाए तो वास्तव में हमें अपने कर्मों की ही प्रप्ति होती है। सिर्फ मानव जीवन ही नहीं सभी जीव जंतुओं के जीवन में भी संघर्ष होता है। संघर्ष करना ही मानव जीवन का कर्तव्य है। अक्सर हम यह देखते हैं कि जो जीवन में समृद्धशाली, बुद्धिमान, एवं कर्तव्यनिष्ठ होते हैं, वे अपने जीवन मे हमेशा संघर्षशील होते हैं। संघर्ष से ही उससे सही गलत पता चलता है। जब प्रातःकाल जंगल में शेर जागता है तो वह सोचता है कि यदि आज मैं संघर्षसहित शिकार नहीं किया तो भूखा रह जाऊँगा। उसी विपरीत एक हिरण सोचता है यदि आज मैं अपने पूरे संघर्ष के साथ नहीं भागा तो मारा जाऊँगा। यह छोटी सी बातें हमें यह सिखलाती है,कि मनुष्य से लेकर जीव-जंतुओं तक सभी को अपने जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष के माध्यम से ही हमें अपने जीवन में फल की प्राप्ति कर सकते हैं। अर्थात संघर्ष का दूसरा नाम कर्म है। अतः हमें संघर्षसहित अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। हमें संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका डटकर मुक़ाबला करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन में संघर्षों का डटकर मुकाबला करता है,...