Posts

Showing posts from September, 2020

बाढ़ एक समस्या

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि इस पूरे विश्व का 70℅ भाग जल है और 30℅भाग भूमि है।  हम यहाँ पीने की पानी की बात नहीं कर रहे, जल के कुल 70℅ भाग जो कि सामान्य पानी है उसकी बात कर रहे हैं। हम भारत देश के रहने वाले हैं। यहाँ जल की पर्याप्त व्यवस्था है। बरसात के मौसम में यहाँ अच्छी बारिश भी होती है। जिससे यहाँ की खेती सुव्यवस्थित ढंग से हो पाती है। अच्छे फसल उगाने में भारत की नदियाँ सहायक होती हैं। भारत की कुछ प्रमुख नदियाँ है- गंगा, यमुना सतलुज ब्रह्मपुत्र आदि । जहाँ ये नदियाँ देशवाशियों के लिए एक सरल एवं सहज साधन के तौर पर हमें देखने को मिलता है वहीं कहीं इन नदियों का आक्रमक रूप भी देखने को मिलता है। ज्यादातर बरसात के मौसम में ये नदियाँ अपना भयंकर रूप ले लेती हैं। जल ठहराव के उचित साधन अपर्याप्त होने के कारण एवं उचित बांध ना होने के कारण सभी देशवासियों को बाढ़ एक जटिल समस्या का सामना करना पड़ता है। देश के निचले प्रदेशों में अधिकांश यह समस्या देखने को मिलती है। इतना ही नहीं पड़ोसी देश भी अधिक मात्रा में जल जमाव होने के कारण पानी को बेफिक्र अपने आसपास के प्रांतों में छोड़ देते हैं। जिस कारणव...